श्रीनगर : श्रीनगर के बाहरी इलाके में बुधवार शाम शुरू हुई मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने दो अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नौगाम इलाके में पुलिस द्वारा आतंकवादियों की मौजूदगी जानकारी एकत्र की गयी थी इस के बारे में विशेष सूचना मिलने पर मुठभेड़ शुरू हुई।
एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा, “पुलिस द्वारा प्राप्त एक विशिष्ट इनपुट पर, श्रीनगर के नौगाम इलाके में एक मुठभेड़ शुरू हुई।” पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकवादियों की पहचान और संबद्धता फिलहाल स्थापित नहीं की जा सकी है।
