गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बेगूसराय गोलीकांड के चारों आरोपी गिरफ्तार

पटना : बिहार के बेगूसराय जिले में राष्ट्रीय उच्च पथ 28 पर करीब 30 किलोमीटर तक गोलीबारी कर दहशत फैलाने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि इस गोलीकांड के मास्टरमाइंड नागा उर्फ केशव को आज तड़के करीब तीन बजे झाझा रेलवे स्टेशन पर मौर्या एक्सप्रेस ट्रेन के सामान्य बोगी से फोटो के आधार पर गिरफ्तार किया गया । वह ट्रेन से रांची भागने की कोशिश में था ।
सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने इससे पहले आरोपी सुमित, युवराज और अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया था। उनसे पूछताछ के आधार पर ही पुलिस ने मुख्य आरोपी नागा को गिरफ्तार किया है। बेगूसराय पुलिस आज दोपहर बाद संवाददाता सम्मेलन कर इस मामले में सनसनीखेज खुलासा कर सकती है।
गौरतलब है कि मंगलवार को बेगूसराय जिले में मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने करीब 30 किलोमीटर तक सीरियल फायरिंग की जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 9 अन्य घायल हो गए । पुलिस ने राष्ट्रीय उच्च पथ पर लगे सीसीटीवी कैमरों से मिले फुटेज के आधार पर पता लगाया कि इसमें दो मोटरसाइकिल पर सवार चार लोगों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दहशत फैलाई है । इसके बाद पुलिस ने चारों के फोटो जारी कर उनके बारे में सूचना देने पर पचास हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *