गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रोहतास में भूमि विवाद में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या

डेहरी आन सोन : बिहार में रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र में भूमि विवाद में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि इटढियां गांव निवासी रमेश सिंह का विवाद भूमि के एक हिस्से को लेकर उसके सगे भाई दिनेश सिंह एवं सुरेश सिंह से चल रहा था।

इसी विवाद को लेकर शुक्रवार की देर रात दिनेश सिंह एवं उसका पुत्र प्रेम रंजन, सुरेश सिंह और उसके पुत्र ने रमेश सिंह की पत्नी रेशमा देवी (50) को पीट-पीटकर घायल कर दिया। सूत्रों ने बताया कि घायल महिला को सदर अस्पताल सासाराम में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *