बेगूसराय : बिहार में बेगूसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क दुर्घटना में सेवानिवृत्त सैनिक की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि हर हर महादेव चौक पर तेज रफ़्तार तेल टैंकर ने स्कूटी एक व्यक्ति को कुचल दिया। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गयी।
मृतक की पहचान जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के फ़ुलमल्लिक गांव निवासी सेवानिवृत्त सैनिक अर्जुन प्रसाद सिंह (70) के रूप में की गयी है। सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना के बाद तेल टैंकर का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।
