गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवती से सामूहिक दुष्कर्म, पांच आरोपी पुलिस हिरासत में

रीवा : मध्यप्रदेश के रीवा जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है तथा दो आरोपी महाराष्ट्र के मुंबई से पकड़े गए हैं, जिन्हें रीवा लाया जा रहा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मऊगंज थाना क्षेत्र निवासी एक युवती नईगढ़ी कस्बे के समीप एक मंदिर में शुक्रवार को दर्शन के लिए आयी थी। जहां से वह वापस अपने घर लौट रही थी।

तभी आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और समीप के जंगल में लेकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। कल इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने पीडिता की शिकायत के बाद चार नामजद सहित छह आरोपियों को खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस ने दो आरोपियों को कल ही हिरासत में ले लिया है, जबकि एक आरोपी आज पकड़ा गया। वहीं, दो आरोपी मुंबई भाग गए थे, जिन्हें नईगढ़ी पुलिस ने पकड़ लिया है और अब उन्हें वापस लाया जा रहा है। मामले में एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *