गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शिवानंद ने दी सलाह तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाकर नीतीश खोलें आश्रम

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने श्री नीतीश कुमार को वर्ष 2025 में श्री तेजस्वी यादव के लिए मुख्यमंत्री का पद छोड़कर आश्रम खोलने की सलाह दी है। श्री तिवारी ने बुधवार को राजद की राज्य परिषद की बैठक में कहा, “बहुत पहले हम और नीतीश कुमार सोचते थे कि जब बूढ़ें होंगे तो एक आश्रम खोलेंगे, जिसमें कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे इसलिए हम नीतीश जी को याद दिला रहे हैं कि आश्रम खोलिए और 2025 में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनवाइए। उसके बाद हम भी आपके साथ आश्रम में चलेंगे और वहां राजनीतिक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।”
बैठक में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव समेत राजद के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे । इस मौके पर राजद अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्री कुमार बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। वह उनसे कई मसलों पर राय लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *