गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराया, शृंखला 2-1 से जीती

हैदराबाद : भारत ने सूर्यकुमार यादव (69) और विराट कोहली (63) के दमदार अर्द्धशतकों के बाद हार्दिक पांड्या (25 नाबाद) की विस्फोटक पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टी20 मैच में रविवार को छह विकेट से मात देकर तीन मैचों की शृंखला 2-1 से जीती। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 187 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे भारत ने एक गेंद शेष रहते हुए हासिल कर लिया।
सूर्यकुमार ने 36 गेंदों पर पांच चौकों और पांच छक्कों की बदौलत ताबड़तोड़ 69 रन बनाये जबकि कोहली ने 48 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों के साथ 63 रन की पारी खेली।

दोनों ने तीसरे विकेट के लिये 104 रन की विशाल साझेदारी करके भारत को जीत के करीब पहुंचाया और हार्दिक ने 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर भारत को जीत दिलायी। ऑस्ट्रेलिया को 186 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाने के लिये कैमरन ग्रीन (52) और टिम डेविड (54) ने विस्फोटक अर्द्धशतक जड़े थे लेकिन सूर्यकुमार-विराट की जोड़ी ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। ग्रीन ने 21 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों की बदौलत 52 रन बनाये जबकि टिम डेविड ने 26 गेंदों पर दो चौकों और चार छक्कों के साथ 54 रन की पारी खेली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *