गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सारण में युवक की चाकू मारकर हत्या

छपरा : बिहार में सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने शुक्रवार को एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि के खाडरहियां गांव निवासी राज रत्न (18) कहीं जा रहा था तभी अपराधियों ने चाकू मारकर उसे घायल कर दिया। घायल को एकमा स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
सूत्रों ने बताया कि मृतक के पिता अशोक कुमार ने पुलिस के समक्ष दिए गए बयान में कहा है कि उनका पुत्र राज रत्न अपने घर से बाहर जा रहा था, जहां बांसवाड़ी में छिपे धंनजय कुमार ने उसके उपर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी है।घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराये जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना में शामिल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *