भागलपुर : बिहार में भागलपुर जिले के कदवा सहायक थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि पचगछिया गांव निवासी किसान नागेश्वर सिंह (55)शनिवार की देर रात को अपने खेत की रखवाली करने के लिये गया था। इस दौरान अपराधियों ने किसान की गोली मारकर हत्या कर दी।
सूत्रों ने बताया कि हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
भागलपुर में किसान की गोली मारकर हत्या
