छपरा : बिहार में सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बुधवार को दहेज की मांग को लेकर एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि महतो मुसेहरी गांव में दहेज की मांग को लेकर पूजा देवी (25) की गला दबाकर हत्या कर दी गयी। इस सिलसिले में मृतका के पिता जिले के खैरा थाना क्षेत्र निवासी बिंदा राय ने अपनी पुत्री पूजा देवी के ससुराल वालों के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है।
सूत्रों ने बताया कि पूजा देवी के ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हैं। पोस्टमॉर्टम कराये जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस सिलसिले में संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।
सारण में दहेज की मांग को लेकर महिला की गला दबाकर हत्या
