गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वैशाली में 113 कार्टन विदेशी शराब बरामद

हाजीपुर : बिहार में वैशाली जिले के विदुपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने 113 कार्टन विदेशी शराब बरामद की। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि सूचना के आधार पर गुरूवार की देर रात शीतलपुर ककरहटा गांव स्थित एक ठिकाने पर छापेमारी की गयी।

इस दौरान एक पिकअप वैन पर लदी हरियाणा निर्मित 113 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गयी। सूत्रों ने बताया कि बरामद शराब की कीमत करीब 10 लाख रूपये है। मौके से किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *