भागलपुर : बिहार में भागलपुर जिले के कजरैली थाना क्षेत्र में अपराधियों ने सोमवार को एक दुकानदार की गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि पछियारा गांव के समीप अपराधियों ने दुकानदार सुनील कुमार सिंह (45) की गला रेत कर हत्या कर दी।
मृतक चांदपुर गांव का रहने वाला था और कजरैली बाजार में टेंट हाउस का दुकान चलाता था। सूत्रों ने बताया हत्या का कारण प्रेम प्रसंग है। मृतक के परिजनों के बयान पर एक नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।
