गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नदी में डूबती 4 किशोरियों को बचाने गया युवक डूबा, 5 की मौत

औरंगाबाद : बिहार में औरंगाबाद जिले के उपहारा थाना क्षेत्र के हमीदनगर गांव में पुनपुन नदी में स्नान के दौरान डूबने से पांच की मौत हो गई, जिनमें चार किशोरियां और एक युवक शामिल हैं। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि सभी किशोरियां गांव के पास ही पुनपुन नदी के कुसुमरा घाट पर कपड़ों की साफ-सफाई को लेकर गई थी, जिसमें यह सभी स्नान करने लगीं और कब गहरे पानी में चली गई इन्हें पता ही नहीं चला। किशोरियों को डूबता देख उन्हें बचाने के लिए एक युवक पानी में कूद पड़ा। इस दुर्घटना में चारों किशोरियों और युवक की डूबकर मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान शंकर ठाकुर, गनौरी भगत की 16 वर्षीय पुत्री मनीषा कुमारी, विजय भगत की 19 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी, बखोरी विश्वकर्मा की 16 वर्षीय पुत्री निधि कुमारी और हरिद्वार भगत की 12 वर्षीय पुत्री छोटी कुमारी के रूप में की गई है।
इस घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्थानीय थाना को घटना की सूचना दी। स्थानीय लोगों एवं गोताखोरों की मदद से मनीषा कुमारी एवं निधि कुमारी का शव बरामद किया गया है जबकि दो किशोरियों एवं युवक का शव अब तक बरामद नहीं किया गया। साथ ही मामले की जानकारी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम को दी गई है ताकि यथाशीघ्र अन्य शव का पता लगाया जाएं।
इधर घटना की सूचना मिलते ही दाउदनगर अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम सिंह, अंचलाधिकारी मुकेश कुमार, उपहारा थानाध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी समेत अन्य जनप्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *