गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवक ने बहन की गोली मारकर हत्या की

भागलपुर : बिहार में भागलपुर जिले के सजौर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी सगी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि चंद्रमा गांव में सोमवार की देर रात साहिल कुमार सिंह उर्फ अमित कुमार सिंह ने अपनी सगी बहन शिवानी कुमारी (22) की गोली मारकर हत्या कर दी। शिवानी ने करीब एक सप्ताह पहले अपने परिवार से खिलाफ होकर प्रिन्स कुमार से प्रेम विवाह किया था।
सूत्रों ने बताया कि इस प्रेम विवाह से नाराज अमित कुमार सिंह ने शिवानी कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस सिलसिले में मृतका की मां राधा देवी ने अपने पुत्र अमित सिंह सहित तीन लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *