गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गंगा नदी में डूबने से दो सगी बहन समेत चार की मौत

भागलपुर : बिहार में भागलपुर जिले के अलग-अलग स्थानों पर आज गंगा नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से दो सगी बहन समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि जिले के सबौर थाना क्षेत्र के बाबूपुर घाट पर आज गंगा में स्नान करने के दौरान दो लड़कियां अचानक गहरे पानी में चली गई और डूब गई। दोनों सगी बहन है और उनकी पहचान दीपा कुमारी (16) एवं संजू कुमारी (14) के रूप में हुई है। दोनों किशोरी अगरपुर गांववासी दिलीप चौधरी की बेटी थी।
सूत्रों ने बताया कि जिले के कहलगांव शहर स्थित जहाज घाट पर गुरुवार को गंगा में स्नान करने के दौरान एक लड़का अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख उसकी मां बेटे को बचाने के लिए गहरे पानी में चली गई और डूब गई। दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। सूत्रों ने बताया कि दोनों हादसों की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। शवों की खोजबीन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *