गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

छठ पूजा के दौरान दो युवकों की डूबकर मौत

समस्तीपुर : बिहार में समस्तीपुर जिले के हलई पुलिस आउट पोस्ट क्षेत्र में रविवार को पानी भरे खड्ड में दो युवकों की डूब कर मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बरुणा पुल के समीप पानी भरे खड्ड में दो युवकों की डूब कर मौत हो गयी। मृतकों की पहचान जिले के महमदपुर गांव निवासी 18 वर्षीय विशाल शर्मा एवं 17 वर्षीय मंतोष कुमार के रूप में की गयी है। सूत्रों ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *