गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अमेरिका की तरह बिहार में होगा सड़कों का नेटवर्क

डेहरी-ऑन-सोन : केंद्रीय परिवहन मंत्री नीतीन गडकरी ने रोहतास जिले के नौहट्टा प्रखंड में बिहार एवं झारखंड की सीमा पर स्थित पंड़ुका में पुल निर्माण का शिलान्यायास किया। गडकरी ने आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह पुल बिहार-झारखंड के अलावा छत्तीसगढ़ को जोड़ने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल में एक हजार करोड़ से कम के कार्य में नहीं गया। लेकिन पिछड़े इलाके में इसका महत्व ज्यादा है। यह विकास के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि पुल के उद्घाटन के लिए वे निश्चित तौर पर झारखंड आएंगे। लेकिन उन्होंने बिहार सरकार से वाटर प्लेन के सुविधा को विकसित करने के लिए पहल करने के लिए कहा।
मंत्री ने कहा कि साल 2024 से पहले बिहार में हजारों करोड़ की महत्वकांक्षी योजनाएं पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि वन विभाग के पेच को दूर कर विकास योजनाओं को सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में अमेरिका की तर्ज पर सड़कें होगी। पटना से सासाराम 4000 करोड़ के हाईवे से विकास में नई दिशा मिलेगी। यह कॉरिडोर पटना-आरा से गढ़हनी रोहतास गंगौली, अखोड़ीगोला से सासाराम तक बनेगा। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के रास्ते दिल्ली और कोलकाता के लिए नई कनेक्टिवी मिलेगी। उन्होंने कहा कि 620 ग्रीन फिल्ड वाराणसी-कोलकाता-12 से 5 घंटे की हो जाएगी। बिहार में 10000 करोड़ रुपए से बनेगा। जो चंदौली से लेकर पंश्चिम बंगाल के हावड़ा तक जाएगा। श्री गडकरी ने कहा कि 13 हाईवे का निर्माण बिहार में हो रहा है जिकसी लागत एक लाख रुपए करोड़ से ज्यादा है। बिहार में पूरा सड़क 2024 के पहले बन जाएगा जो अमेरिका को टक्कर देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *