छपरा : बिहार में सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र में मंगलवार को सड़क दुर्घटना में पांच वर्षीय बच्चा की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बगही गांव निवासी संतोष राउत का पांच वर्षीय पुत्र बचन लाल सड़क पार कर रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायलावस्था में बचन लाल को सदर अस्पताल छपरा लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराये जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
