गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

15 प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता

पटना : बिहार सरकार ने पंचम केंद्रीय वेतनमान में वेतन और पेंशन प्राप्त कर रहे राज्य के सरकारी कर्मियों एवं पेंशनधारियों के महंगाई भत्ता में 15 प्रतिशत और छठे वेतनमान के तहत नौ प्रतिशत बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने मंगलवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है।
डॉ. सिद्धार्थ ने बताया कि पंचम् केंद्रीय वेतनमान में वेतन या पेंशन प्राप्त कर रहे राज्य सरकार के सरकारी सेवकों, पेंशनभोगियों एवं पारिवारिक पेंशनभोगियों को मिलने वाले महंगाई भत्ता को 381 प्रतिशत से बढ़ाकर 396 प्रतिशत कर दिया गया है। इसी तरह षष्ठम् केंद्रीय वेतनमान में वेतन या पेंशन प्राप्त करने वाले सरकारी सेवकों एवं पेशनधारियों का महंगाई भत्ता 203 प्रतिशत से बढ़ाकर 212 प्रतिशत किया गया है। उन्होंने बताया कि यह दोनों वृद्धि 01 जुलाई 2022 से प्रभावी होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *