गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ड्रग इंस्पेक्टर दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

छापेमारी में सोने की कटोरी समेत लाखों के आभूषण बरामद

पटना/सीतामढ़ी : बिहार सतर्कता अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने सीतामढ़ी में पदस्थापित ड्रग इंस्पेक्टर नवीन कुमार को आज दो लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया वहीं उनके पटना स्थित आवास पर छापेमारी के दौरान सोने की कटोरी, चम्मच समेत लाखों के आभूषण तथा 90 हजार रुपये से अधिक नकद बरामद किये गये हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि ड्रग इंस्पेक्टर ने दो दवा कारोबारी विनोद कुमार सिंह और मुकेश कुमार से औषधि कंपनी के भौतक सत्यापन के लिए दो लाख 75 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। इन कारोबारियों ने ब्यूरो में इसकी शिकायत दर्ज कराई। सत्यापन में मामला सही पाए जाने के बाद आज ब्यूरो टीम ने नवीन कुमार को इन कारोबारियों से दो लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद ब्यूरो की टीम गिरफ्तार ड्रग इंस्पेक्टर को पटना लेकर चली आई। सूत्रों ने बताया कि निगरानी की टीम ने ड्रग इंस्पेक्टर के पटना स्थित आवास पर भी छापेमारी की है। छापेमारी में सोने की कटोरी-चम्मच, करीब आठ लाख मूल्य के सोना और चांदी के आभूषण, 90 हजार रुपये से अधिक नकद तथा दो प्रॉपर्टी के कागजात बरामद किये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *