गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पीएलएफआई का नक्सली गिरफ्तार

गया : बिहार के गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 29वी वाहिनी की टीम ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) नक्सली जयराम यादव को गिरफ्तार कर लिया। एसएसबी के कमांडेंट एच.के. गुप्ता ने शनिवार को यहां बताया कि सूचना के आधार पर सशस्त्र सीमा बल एवं टेक्निकल सेल गया ने संयुक्त कार्रवाई कर नक्सली जयराम यादव को बीबीपेसरा गांव के समीप से गिरफ्तार कर लिया। श्री गुप्ता ने बताया कि जयराम यादव पर वर्ष 2016 में पोकलेन मशीन जलाने को लेकर परैया थाना में कांड संख्या 70 /2016 दर्ज किया गया था। गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *