छपरा : बिहार में सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि भावलपुर गांव के महतो टोला में सुरेंद्र महतो की पत्नी भागपति देवी (55) की अपराधियों ने गला दबाकर हत्या कर दी।मृतक महिला अपने घर में अकेले रहती थी। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
