गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सारण में हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार

छपरा : बिहार के सारण जिले के जलालपुर थाना की पुलिस ने एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। सारण के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने शनिवार को यहां बताया कि कुछ दिन पूर्व एक युवक का हथियार लहराते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उक्त विडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने उसकी सत्यता जांचने के बाद जलालपुर थाना क्षेत्र के किसनपुर गांव में छापामारी कर वडियो में देखें गये अपराधी शशिकांत को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी के विरूद्ध बनियापुर थाना में हत्या की एक प्राथमिकी दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *