गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मरीज की मौत के विरोध में हंगामा

नर्सिंग होम कर्मियों की पिटाई

छपरा : बिहार के सारण जिला मुख्यालय छपरा के नगर थाना क्षेत्र के नगरपालिका चौक के समय स्थित निजी नर्सिंग होम में एक मरीज की मौत के बाद उग्र परिजनों ने जमकर हंगामा किया और वहां मौजूद कर्मियों की पिटाई कर दी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नगरपालिका चौक स्थित डॉ. राजीव रंजन के नर्सिंग होम में सोमवार से जलालपुर थाना क्षेत्र के मंगोलपुर गांव निवासी वीरेंद्र नट का पुत्र राणा नट भर्ती था। मरीज की मौत कल मंगलवार की रात में इलाज के दौरान हो गई।
इस घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों ने अपने गांव वालों को फोन के माध्यम से बुलाने के बाद नर्सिंग होम में तोड़फोड़ करने के साथ ही नर्सिंग होम के कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद चिकित्सक ने नगर थाना पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को शांत किया। मामले में अबतक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *