पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने एक माह का वेतन आज मुख्यमंत्री राहत कोष को सौंपा। श्री कुमार ने बुधवार को यहां एक, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में अपने एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के प्रभारी अधिकारी सह मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार को सौंपा। मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों, समाज के समृद्ध एवं समर्थ लोगों से अपील की है कि वे मुख्यमंत्री राहत कोष में अधिक से अधिक राशि दान करें ताकि आपदा की स्थिति में प्रभावित लोगों की अधिक से अधिक मदद की जा सके।
