गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पीयूष विश्वास बने त्रिपुरा तृणमूल के अध्यक्ष

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को पार्टी के नेता पीयूष कांति विश्वास को त्रिपुरा प्रदेश तृणमूल का अध्यक्ष नियुक्त किया।
त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रमुख विश्वास इस महीने की शुरुआत में नयी दिल्ली में तृणमूल में शामिल हुए थे। इससे पहले उन्होंने गत 21 अगस्त को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था और राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की थी। इसके बाद सात दिसंबर को वे तृणमूल में शामिल हो गए। तृणमूल ने उस समय बयान में कहा था कि भारत के सहायक सॉलिसिटर जनरल एवं त्रिपुरा उच्च न्यायालय बार काउंसिल के अध्यक्ष रहे श्री विश्वासको जल्द ही पार्टी की त्रिपुरा इकाई के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

गत अगस्त में श्री सबल भौमिक को हटाए जाने के बाद से त्रिपुरा में तृणमूल अध्यक्ष का पद खाली पड़ा था। पार्टी ने रविवार को ट्वीट कर कहा, पार्टी अध्यक्ष ममता बनर्जी की प्रेरणा और मार्गदर्शन में अखिल भारतीय तृणमूल पीयूष कांति विश्वास त्रिपुरा प्रदेश तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में घोषित करते हुए प्रसन्न है। हम उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *