गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोटा के किन्नरों से सोमवार को बातचीत करेंगे राहुल गांधी

कोटा : राजस्थान के कोटा में चार दिन पहले किन्नर समाज की ओर से भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जोरदार स्वागत से वे इतना प्रभावित हुए कि उन्होंने कल कोटा के चार किन्नरों के समूह को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है।
कर्मयोगी सेवा संस्थान के संयोजक राजाराम कर्मयोगी ने आज बताया कि चार दिन पहले जब श्री राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा के साथ कोटा शहर में भ्रमण करते हुए। भीमगंजमंडी पहुंचे थे तो कोटा के किन्नरों के समूह ने नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल की मौजूदगी में श्री राहुल गांधी का भीमगंजमंडी थाने के बाहर जोरदार स्वागत किया था। हालांकि उस समय किन्नर श्री गांधी से मुलाकात नहीं कर पाए थे, लेकिन उन्होंने किन्नरों के समूह को देखकर उनकी और हाथ हिलाते हुए उनका अभिवादन किया था और अपनी यात्रा पर आगे बढ़ गए थे।
क्योंकि उन्हें उस दिन अपनी मां सोनिया गांधी के जन्मदिन समारोह में भाग लेने के लिए सवाई माधोपुर के रणथंम्भोर नेशनल पार्क जाना था लेकिन अब श्री गांधी ने कोटा के किन्नरों को बूंदी जिले से गुजर रही भारत जोड़े यात्रा में बातचीत करने के लिए आमंत्रित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *