गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सुपौल में आपसी विवाद में 1 की हत्या, 1 घायल

सुपौल : बिहार में सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को दो पक्षों के बीच हुये आपसी विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी तथा एक अन्य घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि भूरा गांव में नागेन्द्र राय और साधु ठाकुर के बीच भूमि के एक हिस्से को लेकर विवाद हो गया। इस घटना में 65 वर्षीय राजेन्द्र राय की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी जबकि मिथुन कुमार गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज सहरसा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *