गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राजद के लिए बोझ बने नीतीश

सुधाकर सहित कई विधायकों में रोष

पटना : सुशील कुमार मोदी ने महागठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सहयोगी दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के लिए बोझ बताया और कहा कि इससे राजद के अधिकांश विधायकों में नाराजगी और विद्रोह की स्थिति है। मोदी ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वोट दिलाने की क्षमता खोकर अब राजद के लिए बोझ बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री एवं राजद नेता सुधाकर सिंह तो मुखर हैं लेकिन उनकी पार्टी के अधिकतर विधायकों में नाराजगी है। विद्रोह की स्थिति है।
भाजपा सांसद ने कहा कि सुधाकर सिंह मुख्यमंत्री के लिए लगातार ‘शिखंडी, नाइट वॉचमैन, तानाशाह’ जैसे शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं लेकिन कोई कार्रवाई करने के बजाय उन्हें केवल चेतावनी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सुधाकर सिंह के विरुद्ध कार्रवाई करने में उप मुख्यमंत्री एवं राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव सक्षम हैं और यह कोई ऐसा काम भी नहीं कि खरमास बीतने की प्रतीक्षा की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *