गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नीतीश का समाधान यात्रा जनता के साथ धोखा

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि श्री कुमार की यह यात्रा जनता के साथ धोखा है। राय ने शनिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर निकले है। इससे स्पष्ट है कि नीतीश कुमार ने पिछले 17 वर्षो में जन समस्याओं का कोई समाधान नही किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की समाधान यात्रा जनता के साथ धोखा है।
भाजपा नेता ने कहा कि समस्या का समाधान तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिया है, गरीबों की गरीबी मिटाने की योजना हो या देश को सुरक्षित रखने की सारी सुरक्षा व्यवस्था का समाधान हो। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने और भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए सभी समाधान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *