गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अधिक से अधिक लोगों को मिले नौकरी

पटना : नीतीश कुमार ने आज कहा कि वह चाहते हैं कि प्रदेश में अधिक से अधिक लोगों को नौकरी मिले। कुमार ने मंगलवार को राज्यपाल फागू चौहान के साथ यहां विधानमंडल परिसर में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 99वीं जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मगध विश्वविद्यालय में समय पर पढ़ाई और परीक्षा संचालित नहीं होने के संदर्भ में पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि अभी वह समाधान यात्रा के क्रम में लोगों के बीच जा रहे हैं और इस बारे में उन्हें पता चला है ।

उन्होंने शिक्षा मंत्री को कहा है कि विश्वविद्यालय का काम भी तेजी से हो। इसका भी विशेष रूप से ख्याल रखें। विश्वविद्यालय में पढ़ाई और परीक्षा समय से आयोजित हो, इस संबंध में बात भी की गयी है। सत्र में विलंब हो रहा है, यह गलत बात है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाधान यात्रा के बाद वह इसको लेकर पूरे तौर पर एक बैठक करेंगे। उन्होंने राज्यपाल से भी बात की है ताकि यह काम तेजी से हो। इसमें देर नही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने अधिक से अधिक लोगों को रोजगार देने का निर्णय लिया है। वह चाहते हैं कि अधिक से अधिक लोगों को नौकरी मिले। यदि बच्चे-बच्चियों को दिक्कत होती है तो उन्हें तकलीफ होती है। वह चाहते हैं लड़के-लड़कियों को आगे पढ़ाना।
कुमार ने राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता को जान से मारने की मिली धमकी से संबंधित सवाल पर कहा कि उन्हें इसकी जानकारी मिली है। इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है। एक-एक पहलू की तहकीकात की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *