गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तेजस्वी का नेतृत्व न जदयू स्वीकार करेगा, न बिहार की जनता

पटना : सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि नीतीश कुमार ने भले ही तेजस्वी यादव को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है, लेकिन उन्हें न उनकी पार्टी स्वीकार करेगी और न बिहार की जनता लालू-राबड़ी के उस डरावने दौर में लौटना चाहेगी।
मोदी ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि लोग उस दौर को नहीं भूले हैं, जब हत्या, लूट, बलात्कार और फिरौती के लिए अपहरण की घटनाएं आम थीं, लेकिन विकास ठप था। बाजार शाम को ही अपराधियों के डर से बंद हो जाया करते थे। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को देखते ही लोगों को याद आ जाता है वह दौर जब सड़कें जर्जर थीं, गांव लालटेन युग के अंधेरे में थे और शहरों को बमुश्किल 10 घंटे बिजली मिलती थी।
भाजपा नेता ने कहा कि जनता ने लालू-राबड़ी परिवार और नीतीश कुमार को 15-15 साल देकर देख लिया है। अब 202 में या जब भी बिहार विधानसभा के चुनाव होंगे, जनता भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार को एक मौका अवश्य देगी और अगला मुख्यमंत्री भाजपा का होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *