गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क दुर्घटना : तीन की मौत

कटिहार : बिहार में कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र के कटरिया के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 31 पर आज सुबह सड़क दुर्घटना में तीन दोस्तों की मौत हो गई ।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि तड़के करीब चार बजे एक स्कॉर्पियो की अज्ञात वाहन से सीधी टक्कर हो गई । इस दुर्घटना में स्कोर्पियो पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी ।
सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना में सौरभ गौतम उर्फ रोमी (30 वर्ष), अभिनव कुमार (31) और गौरव कुमार (33) की मौत हुई है । सभी बेगूसराय जिले के रतनपुरा इलाके के रहने वाले बताये जाते हैं जो किसी काम के सिलसिले में पूर्णिया आये थे और देर रात काम करके पूर्णिया से बेगूसराय लौट रहे थे, तभी रास्ते में चालक को झपकी आ गई जिसके कारण यह हादसा हुआ ।
इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है । मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *