गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

हाजीपुर : बिहार में वैशाली जिले के विदपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने हथियार के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि मंगलवार की देर रात मनसूरपुर गांव के समीप से अपराध की योजना बना रहे दो अपराधी सोनु कुमार और मिथिलेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो देशी पिस्तौल, दो कारतूस, तीन बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद की गयी है।
सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी जिले के राजापाकड़ थाना क्षेत्र के झकराहा गांव के निवासी हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *