गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वर्ष 2025 पहले से मुख्यमंत्री बनने की लालसा नहीं

गया : तेजस्वी यादव ने आज कहा कि साल 2025 से पहले उनकी मुख्यमंत्री बनने की कोई लालसा नहीं है।
यादव ने बोधगया के टूरिस्ट इनफॉरमेशन सेंटर का उद्घाटन करते हुए कहा कि उनके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी हैं। उनके नेतृत्व में अच्छा काम हो रहा है. नीतीश कुमार महागठबंधन के नेता हैं। 2025 से पहले सीएम बनने की लालसा नहीं है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के दिये गए बयान पर कि उनका पुत्र मुख्यमंत्री का उम्मीदवार योग्य है, पर उन्होंने कहा कि हर पिता चाहता है कि उनका बेटा आगे बढ़े, तरक्की करें, इसमें गलत क्या है।
राजद नेता ने मुकेश साहनी के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में जाने के सवाल पर कहा है कि सीने पर किसने हाथ मारा। उन पर क्या टिप्पणी करें, जो बिहार के विकास के बारे में नहीं सोचते हैं। बिहार वासियों के लिए नहीं सोचते हैं। जिनका कोई विजन नहीं है उनके बारे में क्या टिप्पणी करें।
यादव ने कहा कि बिहार में टूरिज्म का विकास हो रहा है। बिहार में टूरिज्म को बढ़ावा मिल सके। टूरिस्ट की संख्या में ज्यादा से ज्यादा इजाफा हो, इसके लिए लगातार प्लानिंग कर रहे हैं। इस मौके पर कृषि मंत्री मंत्री कुमार सर्वजीत, शेरघाटी विधायिका मंजू अग्रवाल, गुरुआ विधायक विनय कुमार यादव, जदयू जिलाध्यक्ष अभय कुशवाहा, पूर्व एमएलसी अनुज कुमार सिंह सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *