गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लालू के एजेंडा पर काम कर रहे सुधाकर सिंह

पटना : सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह भाजपा नहीं बल्कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के एजेंडे पर ही पूरी निष्ठा से काम करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर दबाव बना रहे हैं। मोदी ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि नीतीश-लालू डील का मुख्य एजेंडा इसी साल तेजस्वी प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री बनाना है जबकि नीतीश कुमार इससे मुकरते हुए राजकुमार की ताजपोशी को 2025 तक टालना चाहते हैं। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि सुधाकर सिंह तीन महीने से मुख्यमंत्री की आलोचना कर रहे हैं, फिर भी राजद ने नोटिस जारी करने के अलावा उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई क्यों नहीं की।
भाजपा सांसद ने कहा कि सुधाकर सिंह पर कार्रवाई करने में स्वयं तेजस्वी यादव सक्षम हैं, लेकिन इसे टालने के लिए कभी लालू प्रसाद के सिंगापुर में होने और कभी अब्दुल बारी सिद्दिकी की सेहत का बहाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिंह राजद विधायकों की भावनाएं व्यक्त करते हुए तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की तिथि घोषित कराना चाहते हैं। मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ने तेजस्वी को गद्दी सौंपने की घोषणा तो की लेकिन तारीख नहीं बतायी। इसीलिए, सुधाकर सिंह के जरिये दबाव बनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *