गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : 3 की मौत, 18 घायल

बिहारशरीफ : बिहार में नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र में ट्रक और मिनी बस के बीच हुयी टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी तथा 18 अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि मानपुर गांव के सोमवार की देर रात हाईवा ट्रक और मिनी बस के बीच टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में बस पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।मृतकों की पहचान शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के बबन बीघा गांव निवासी उत्तम यादव, राजेंद्र मिस्त्री और लड्डू यादव के रूप में की गयी है।
सूत्रों ने बताया कि मिनी बस पर सवार लोग शेखपुरा जिले के बबनबीघा गांव से नालंदा के मानपुर तिलक समारोह में गए थे। तिलक समारोह में भाग लेने के बाद सभी अपने गांव में बबनबीघा लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुयी। घायलों को बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार लोगों को बेहतर इलाज के लिये नालंदा के पावापुरी विम्स अस्पताल रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *