गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पटना : युवक का शव बरामद

पटना : बिहार में पटना जिले के फुलवारीशरीफ थान क्षेत्र से पुलिस ने गुरूवार को एक युवक का शव बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर कुरकुरी गांव स्थित तालाब से एक युवक का शव बरामद किया गया है।

मृतक युवक की पहचान गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के चितकोहड़ा मुहल्ला निवासी सूरज कुमार (24) के रूप में की गयी है। सूरज की गला दबाकर हत्या की गयी है। सूत्रों ने बताया कि सूरज कुमार 24 फरवरी से लापता था। हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *