छपरा : बिहार में सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के दयालपुर नहर में आज शौचालय साफ करने वाली एक टैंकर के पलटने से उस पर सवार एक मजदूर की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि टैंकर के पलटने से वाहन पर सवार एक मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान इसी थाना क्षेत्र के गौरा आउट पोस्ट (ओपी) क्षेत्र के रामपुर खोर्रम गांव निवासी 22 वर्षीय विकास कुमार के रूप में की गई है। वहीं, इस दुर्घटना में एक अन्य मजदूर घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, छपरा में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाल कर पोस्टमाॅर्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया है।
टैंकर पलटने से मजदूर की मौत
