छपरा : बिहार में सारण जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के महदलीचक फोरलेन के निकट से आज पुलिस ने एक महिला का गला रेता हुआ शव बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि शव के पास मिले आधार कार्ड के अनुसार पुलिस का यह मानना है कि शव पड़ोसी जिला मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र के कुढ़नी गांव निवासी मनोरंजन कुमार सिंह की 28 वर्षीय पत्नी चंचल सिंह का हो सकता हैं।
सूत्रों ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया है। पुलिस मृतका के घर वालों को सूचना दे चुकी है।
महिला की गला रेतकर हत्या
