गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सारण में युवती का शव बरामद

छपरा : बिहार में सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र से पुलिस ने सोमवार को एक युवती का शव बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर अलोनी गांव में एक सुनसान स्थान से युवती का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान अलोनी गांव निवासी ललन राय की 18 वर्षीय पुत्री कविता कुमारी के रूप में की गयी है। कविता की गला रेतकर हत्या की गयी है।
सूत्रों ने बताया कि कविता रविवार की देर रात से अपने घर से गायब थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। मृतक युवती के परिजनों के ब्यान पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *