मधेपुरा : बिहार में मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह ऑटो रिक्शा और हाइवा के बीच हुयी टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गयी तथा चार अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि ऑटो रिक्शा पर सवार 13 लोग गंगा स्नान के लिए महादेवपुर घाट, भागुलपुर जा रहे थे। इसी बीच घोसई के समीप हाईवा ने ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ऑटो रिक्शा पर सवार पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गये।
सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के भद्दी दुर्गापुर गांव निवासी राधे राम (60),राजा स्वर्णकार (25), कैलाश मंडल (55), धिरेन मंडल (30) और सोहगिया देवी (68) के रूप में की गयी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घायलों को भागलपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सड़क हादसा : 5 की मौत, चार घायल
