छपरा : बिहार में सारण जिले के पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा कचहरी – मशरक रेलखंड के तेनुआ डुमरिया हाल्ट स्टेशन के समीप सोमवार को एक महिला और नवजात की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि तेनुआ डुमरिया हाल्ट स्टेशन के समीप सोमवार को एक महिला और नवजात की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी विक्की उर्फ विक्रम की 20 वर्षीय पत्नी प्रियंका और पुत्र 6 माह आर्यन के रूप की है।
वहीं, हादसे की सूचना मिलने पर पहुंचे मृतका के पिता भेल्दी थाना क्षेत्र के योगिया परसा गांव निवासी मनोज प्रसाद राय ने पुलिस के समक्ष दिए गए बयान में कहा है कि उनकी पुत्री की शादी वर्ष 2021 के नवम्बर माह में विक्की उर्फ विक्रम से हुई थी। शादी के बाद से ही उनकी पुत्री के ससुराल वालों के द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। इस कारण उनकी पुत्री ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या क है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
ट्रेन से कटकर महिला एवं नवजात की मौत
