दरभंगा : बिहार में दरभंगा जिले के सदर थाना क्षेत्र से एक युवक का शव बरामद किया गया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि कंगवा गुमटी से रानीपुर गांव जाने वाली सड़क पर स्टेट बैंक के समीप 23 वर्षीय एक युवक का शव बरामद हुआ है। युवक के शरीर पर कई जगह चाकू से हमले के निशान हैं । मृतक की पहचान रानीपुर गांव के रुदल यादव के 23 वर्षीय पुत्र अमन कुमार यादव के रूप में हुई है।
सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) भेज दिया गया है। मृतक के पिता रुदल यादव ने मामले को लेकर संबंधित थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है।
सड़क किनारे से युवक का शव बरामद
