गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

फरार कैदी घर से गिरफ्तार

छपरा : बिहार के सारण जिला मुख्यालय के छपरा शहर के सदर अस्पताल से इलाज के दौरान आज फरार हुए कैदी को जिले के बनियापुर थाना की पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों से सोमवार को यहां मिली जानकारी के अनुसार, बनियापुर थाना क्षेत्र के बेदौली भगवानपुर गांव निवासी वीरेंद्र महतो को शराब मामले में रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद मंडल कारा छपरा भेज दिया था।

मंडल कारा पहुंचने पर कैदी वीरेंद्र महतो ने पेट दर्द की शिकायत की। जिसके बाद मंडल कारा प्रशासन ने दो चौकीदार और दो सिपाही के साथ उसे सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। सूत्रों ने बताया कि कैदी आज सुबह में सिपाही से नजर बचाकर अस्पताल से भाग निकला। जिसके बाद उसकी खोज शुरू की गई। इसी दौरान बनियापुर थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि पुलिस अभिरक्षा से भागा वीरेंद्र महतो अपने घर में छुपा हुआ है। उक्त सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *