गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या

भागलपुर : बिहार में भागलपुर जिले के सबौर थाना क्षेत्र में सशस्त्र अपराधियों ने एक ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि मृतक चालक की पहचान सुबोध यादव 36 वर्ष के रुप में हुई है जो नालंदा जिले के राजगीर क्षेत्र के तेतरबीघा गांव का रहने वाला था। हादसे के समय सोमवार की देर रात को इस क्षेत्र के लैलख गांव के पास फोरलेन सड़क के निर्माण स्थल पर वह ट्रक से मिट्टी गिराने का काम कर रहा था, तभी करीब आधा दर्जन अपराधी मौके पर पहुंचे और उसे गोली मारकर फरार हो गए।
सूत्रों ने बताया गोली लगने के बाद मौके पर ही चालक की मौत हो गई। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर मामले की छानबीन शुरु कर दी और इस सिलसिले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इधर, शव को अपने कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *