गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चकाई में एसबीआई की शाखा से 16 लाख रुपए की लूट

जमुई। बिहार में जमुई जिला के चकाई थाना क्षेत्र स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एस बी आई) की शाखा से मंगलवार को अपराधियों ने 16 लाख रुपए लूट लिए । पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सुबह करीब 10 बजे पांच अपराधी ग्राहक के तौर पर बैंक के अंदर आए और हथियार का भय दिखाकर बैंक कर्मियों को एक ओर खड़ा कर दिया । इसके बाद अपराधी चार लाख नगद और करीब 12 लाख रुपए मूल्य के जेवरात लूट कर फरार हो गए । सूत्रों ने बताया कि अपराधी दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे और करीब 20 मिनट में ही लूट की घटना को अंजाम देकर पड़ोसी राज्य झारखंड के गिरिडीह की ओर फरार हो गए । घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं । अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी शुरू कर दी गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *