गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सारण : बैंक लूट में शामिल तीन अपराधी गिरफ्तार

छपरा : बिहार में सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में दो गार्ड की हत्या कर बैंक लूटने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव मंगला ने सोमवार को यहां बताया कि पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में हुयी लूट के उद्भेदन के लिए गठित एसआईटी की टीम ने अपराधी मोहम्मद जीशान, मोहम्मद मुमताज और सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया है। श्री मंगला ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से 50 हजार रूपये , 01 पिस्तौल, 03 कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *