गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भ्रष्टाचारियों के जमात की गोलबंदी कर रहे नीतीश

नालंदा : विजय कुमार सिन्हा ने आज कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश के तमाम भ्रष्टाचारियों के जमात की गोलबंदी कर रहे हैं। सिन्हा ने बिहारशरीफ में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने गृह जिला को नही संभाल सके, राज्य के जनादेश को नहीं प्राप्त कर सकें तो ऐसी स्थिति में देश के अंदर विपक्ष के नेताओं को कैसे एकजुट कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कोई भी पार्टी विश्वास नहीं करेगी। नेता विरोधी दल विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार आनंद मोहन की आड़ में दो दर्जन से अधिक कुख्यात अपराधी को छोड़ने का काम कर रही है, जो कभी बिहार को जंगलराज बनाने में ये अपराधी अहम भूमिका अदा की थी । केंद्र सरकार द्वारा बिहार के विकास में दी गई राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा दिए गए राशि का बिहार में कमीशनखोरी की प्रथा चल रही है।
बिहारशरीफ में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई हिंसक झड़प पर सिन्हा ने कहा कि जुलूस पर जिसने पत्थरबाजी , आगजनी की इन पर कार्रवाई नहीं करके भाजपा , आरएसएस एवं बजरंग दल को फंसाने का काम किया जा रहा है, जो घोर निंदनीय है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी जिम्मेदारी से जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। भाजपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कानून का राज स्थापित करने की बात कही थी ,आज उनकी कथनी और करनी में अंतर साफ दिख रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले बार बिहारशरीफ दौरे के दौरान इस मामले की न्यायिक जांच की मांग कही थी। उनकी बात को नहीं मानकर भ्रष्ट पदाधिकारियो से मामले की जांच कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *