बेगूसराय : बिहार में बेगूसराय जिले के सिंघौल ओपी थाना क्षेत्र के आकाशपुर गांव में 50 हजार रुपये का इनामी और कुख्यात अपराधी विवेक कुमार उर्फ बटोही सिंह आज पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जिला पुलिस और एसटीएफ को बटोही सिंह के आकाशपुर गांव में होने की सूचना उन्हें मिली थी। एसटीएफ और बेगूसराय की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन कुख्यात अपराधी ब और उसके गुर्गों ने पुलिस के ऊपर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस और अपराधियों के बीच हुए सघन मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी बटोही मौके पर मारा गया
सूत्रों ने बताया कि मारे गए कुख्यात अपराधी के पास से एक पिस्टल बरामद किया है । मुठभेड़ के बाद दो गुर्गों को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्पुतार लोगों से सघन पूछताछ की जा रही है। मुठभेड़ में मटिहानी थानाध्यक्ष विवेक भारती के पैर में गोली लगी है जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बेगूसराय : कुख्यात अपराधी विवेक कुमार मारा गया
